राजनीति

दीपक बैज बोले- प्रदेश में चल रहा है जंगलराज

दीपक बैज बोले- प्रदेश में चल रहा है जंगलराज भैरमगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप पर कांग्रेस ने गृह

मंत्री से माफी की मांग की

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती दुष्कर्म की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से माफी की मांग करते हुए आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में ‘जंगलराज’ जैसी स्थिति बन गई है।

बैज ने कहा कि भैरमगढ़ की घटना सिर्फ एक उदाहरण है। दुर्ग, अंबिकापुर और रायपुर समेत कई जगहों पर लगातार रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधों में भाजपा से जुड़े लोगों की संलिप्तता भी सामने आ रही है, जो गंभीर विषय है।

भैरमगढ़ में नाबालिग के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

Leave Your Comment

Click to reload image