CM साय बोले-किसानों की चिंता कर रही हमारी सरकार
-:CM साय बोले-किसानों की चिंता कर रही हमारी सरकार:सरगुजा में किसान सम्मेलन में हुए
शामिल, 281 करोड़ के कार्यों की सौगात, कई घोषणाएं की:-
सीएम विष्णु देव साय गुरुवार को सरगुजा जिले के लुंड्रा में आयोजित किसान सम्मेलन में पहुंचे। छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 281 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की चिंता कर रही है। हम किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रहे हैं।
किसानों से किए गए वादे सरकार ने पूरे किए। अन्नदाताओं के पसीने का सम्मान करना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। ईब से इंद्रावती तक विकास कार्यों में कोई समझौता नहीं की जाएगी। आप सबने हम पर विश्वास जताया है, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम आखिरी पंक्ति के आखिरी व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचें, योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर मिले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने बताया कि 12-13 साल बाद कोई मुख्यमंत्री यहां आया है। इससे पहले चऊर वाले बाबा के नाम से विख्यात डॉ. रमन सिंह आए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं शादी से पहले यहां आता था। धौरपुर के थाने में मेरे ससुर रहते थे। यह क्षेत्र मेरे लिए जाना-पहचाना है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, हमारी सरकार ने जितनी किसानों की चिंता की है, उतनी पहले के सरकारों ने नहीं की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किसान क्रेडिट कार्ड शुरू किया। पहले किसानों को खेती करने के लिए कर्ज लेना पड़ता था। साल के अंत में किसानों को ब्याज में काफी रुपए चुकाना पड़ता था।
सीएम साय ने कहा कि, किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ करोड़ों किसानों को मिल रहा है। पहले बैंकों में ब्याज 18 प्रतिशत देना पड़ता था। रमन सिंह ने इसे 7-8 प्रतिशत कर दिया। आज पीएम नरेंद्र मोदी किसान सिंचाई योजनाएं शुरू की। इससे किसानों को जरूरत का पानी मिल रहा है।
किसानों से किया वादा पूरा किया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, हमने किसानों से किया वादा पूरा किया। किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद रहे हैं। धान खरीदी के एमएसपी से अंतर की राशि भी होली के पहले हमने किसानों के खाते में दी। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की चिंता कर रही है।