राजनीति

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच कांग्रेस दफ्तर तक पहुंची

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच कांग्रेस दफ्तर तक पहुंची:राजीव भवन के अकाउंटेंट-प्यून समेत 4 कर्मचारियों से EOW 10 घंटे से कर रही पूछताछ

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में EOW ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को कांग्रेस के राजीव भवन कार्यालय में काम करने वाले अकाउंटेंट शिशुपाल साहू, गजेन्द्र यादव, सोहन समेत 4 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया।

जानकारी के मुताबिक, EOW की टीम ने आज सुबह करीब 11 बजे राजीव भवन के अकाउंटेंट, ऑफिस बॉय, प्यून समेत 4 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया। सभी कर्मचारियों को 10 घंटे से पूछताछ चल रही है। टीम वित्तीय लेन-देन से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष गिरफ्त से बाहर

शराब घोटाला मामले में जांच कर रही EOW- ED प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की तलाश कर रही है। वे पिछले कई वर्षों से फरार बताए जा रहे हैं। दोनों ही एजेंसी उनकी भूमिका को लेकर भी गंभीरता से जांच कर रही है और उनसे जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि, इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image