राजनीति

ग्राम रांधना में आयोजित शिलान्यास समारोह में विधायक सुश्री लता उसेंडी ने अनेक गांवों को दी विकास की सौगात

कोण्डागांव

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ग्राम रांधना में 
चौरासी लाख लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इंन विकास कार्यों में आठ पंचायतों के विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं।
आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्राम में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों तक इनका सीधा लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं  जैसे महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि का लाभ सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। ग्रामीण आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तो गांव, राज्य एवं देश भी मजबूत हो रहा है।


कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भगवती नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित संजू ग्वाल,  चंदन साहू,  बालकुंवर प्रधान, अनिल अग्रवाल, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image