राजनीति

5 साल तक भ्रष्टाचार करने वाले नसीहत ना दें

5 साल तक भ्रष्टाचार करने वाले नसीहत ना दें: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा ओलिंपिक और कर्मचारी चयन मंडल कानून पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। साय ने कहा कि जिन लोगों ने पांच साल तक केवल भ्रष्टाचार किया, उन्हें हमारी सरकार को नसीहत देने का कोई अधिकार नहीं है। जनता से किए वादे पूरे नहीं करने वाले लोग आज हमारी सरकार के काम पर सवाल उठा रहे हैं, यह शोभा नहीं देता।

साय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में वे प्रदेशवासियों के साथ न्याय नहीं किया। इसलिए उन्हें हर सकारात्मक पहल भी गलत नजर आती है। हमारी सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है। हम युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कर्मचारी चयन मंडल कानून से भर्ती प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध होगी। सरगुजा ओलिंपिक जैसे आयोजन युवाओं को मंच दे रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस शासनकाल में जनता से किए गए वादे अधूरे रह गए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave Your Comment

Click to reload image