राजनीति

कलेक्टर का आत्मानंद स्कूल में औचक निरीक्षण, गंदगी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश आधार पंजीयन कार्य की समीक्षा, अव्यवस्था पर प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई, कर्मचारियों को नोटिस

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली 


मुंगेली। कलेक्टर कुंदन कुमार ने स्वामी आत्मानंद स्कूल लालपुरथाना का औचक निरीक्षण कर आधार पंजीयन एवं बायोमैट्रिक अपडेट कार्य का जायजा लिया। उन्होंने एमबीयू (मोबाइल बायोमेट्रिक यूनिट) के उपयोग और आधार पंजीयन की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया तथा निजी स्कूलों के बच्चों का भी आधार पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा 7वीं और 8वीं के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, परीक्षा परिणाम और स्कूल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और बेहतर भविष्य के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

विद्यालय परिसर में गंदगी पाए जाने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने प्राचार्य मालिकराम बर्मन को नोटिस जारी करने, एक सप्ताह का वेतन काटने तथा सफाईकर्मी परमेश्वर कुमार को बर्खास्त करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए भी कहा।

निरीक्षण में स्कूल भवन की खिड़कियां टूटी हुई और भवन जर्जर स्थिति में पाया गया, जिस पर कलेक्टर ने प्राचार्य के निलंबन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को स्कूल का नियमित निरीक्षण करने के लिए भी कहा।

कलेक्टर ने लापरवाही को गंभीर मानते हुए संकुल समन्वयक, प्रभारी बीईओ, बीआरसी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर विभागीय जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वच्छ वातावरण देना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image