राजनीति

छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान को लेकर FIR की मांग

रायपुर

रायपुर में सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ महतारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और छत्तीसगढ़ियों को भड़काने वाले बयान के मामले में शिवसेना रायपुर ने शनिवार को सिटी कोतवाली थाना जाकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पार्टी ने कहा कि इस तरह के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विरोध करना अलग बात है, लेकिन किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है।

शिवसेना ने अपने ज्ञापन में कहा कि ऐसे भड़काऊ बयान केवल छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान नहीं हैं, बल्कि ये राज्य की शांति और सौहार्द को भी खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

इस ज्ञापन को सिटी कोतवाली में सौंपते वक्त शिवसेना के कई नेता मौजूद थे, जिनमें जिला उपाध्यक्ष संजू साहू, महानगर अध्यक्ष साईं प्रजापति, सोशल मीडिया प्रभारी विक्की निर्मलकर, महिला सेना सचिव लता साहू, संतान रात्रि, मोहम्मद आकिब, जतिन वंश, पीयूष, रोहित, श्याम, अंशुल और अन्य शिवसैनिक शामिल थे।

Leave Your Comment

Click to reload image