राजनीति

बैज बोले-वंदे मातरम जयंती पर देश से माफी मांगे भाजपा

रायपुर

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बीजेपी प्रदेशभर में भव्य आयोजन कर रही है। वहीं कांग्रेस भाजपा को देश से माफी मांगने की बात कह रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, भाजपा को इस आयोजन के साथ ही देश से माफी भी मांगनी चाहिए। क्योंकि उनके पितृ संगठन आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों के साथ खड़े थे। दीपक बैज ने कहा कि, जब देश स्वतंत्रता संग्राम लड़ रहा था, तब भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस और हिंदू महासभा अंग्रेजों की चापलूसी कर रहे थे। आरएसएस का गठन 1925 में हुआ और देश 1947 में आजाद हुआ।

दीपक बैज ने कहा कि, भाजपा को वंदे मातरम् का राजनीतिक आयोजन करने से पहले कांग्रेस का आभार व्यक्त करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने 1896 में अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में पहली बार वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर इसे सम्मान दिया था। 1937 में इसे राष्ट्रीय गीत घोषित किया। संघ और भाजपा ने हमेशा संविधान, तिरंगे और राष्ट्रगीत को नकारा, लेकिन अब राजनीतिक मजबूरी में उन्हें झुकना पड़ रहा है।

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार कहा कि, कांग्रेस को वंदे मातरम् की 150वीं जयंती मनाए जाने पर पेट दर्द नहीं होना चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि, आजादी किसी एक परिवार की देन नहीं, बल्कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राष्ट्र नायकों के योगदान को भुला दिया है और अब देशभक्ति पर सवाल उठा रही है।

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने राष्ट्रभक्ति और स्वदेशी संकल्प उत्सव के रूप में प्रदेशभर में कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है। भाजपा का कहना है कि यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का प्रतीक है,

Leave Your Comment

Click to reload image