राजनीति

साय कैबिनेट की बैठक 14 नवंबर को

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 14 नवंबर 2025, शुक्रवार को सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक होगी। इस बैठक में सरकार की कई महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

अफसरों के अनुसार, बैठक में मुख्य रूप से आगामी धान खरीदी सीजन की अंतिम समीक्षा की जाएगी।

यह माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय करने पर भी चर्चा होगी। अधिकारियों के मुताबिक, यह सत्र नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है। इसके अलावा, राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़ी घोषणाओं की प्रगति पर भी चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा, कैबिनेट बैठक में वित्त विभाग से जुड़ी कुछ प्रस्तावित नीतियों, ग्रामीण विकास योजनाओं और शिक्षा विभाग से संबंधित फैसलों को भी मंजूरी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने का निर्देश दे सकते हैं, ताकि राज्य के किसानों और आम लोगों को सीधे लाभ मिल सके।

Leave Your Comment

Click to reload image