राजधानी

ABVP की रैली में कार से स्टंटबाजी का आरोप

रायपुर

रायपुर में 26 अक्टूबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ रैली के दौरान कार से स्टंटबाजी का आरोप लगा है।

NSUI के मुताबिक, इस दौरान कुछ मीडियाकर्मी अपना काम कर रहे थे। तभी एक कार उनके सामने आ गई। हादसे की आशंका को देखते हुए दो मीडियाकर्मियों को पीछे कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी।

रायपुर जिला NSUI ने घटना की निंदा की है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

NSUI ने कहा कि रैली और प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसके नाम पर ऐसी गतिविधियां स्वीकार्य नहीं हैं, जिनसे आम नागरिकों, मीडियाकर्मी और राहगीरों की जान खतरे में पड़े। संगठन ने रैली के दौरान यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के इंतजामों की भी जांच करने की मांग की है।

NSUI के अनुसार, मीडियाकर्मी और शासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। काम के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Leave Your Comment

Click to reload image