पटना में मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर
पटना
पटना में पुलिस और अपराधी की बीच मुठभेड़ हुई है। मर्डर के आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। गोली अपराधी के पैर में लगी है।
अपराधी की पहचान सौरभ सिंह(28) के रूप में हुई है। सौरभ कंकड़बाग के पत्रकार नगर का रहने वाला है।
एनकाउंटर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कल्याण बीघा रोड हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया है। बदमाशों के पास से 5 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस मिले हैं।
रामकृष्णानगर के भूपतिपुर गौराज संचालक अंजनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में सौरभ मुख्य आरोपी है। बिल्डर से 20 लाख रुपए की सुपारी ली थी और अंजनी की हत्या की थी। सौरभ के साथ दो शूटर्स भी पकड़े गए हैं। सौरभ पर दो हत्या और दो आर्म्स एक्ट के केस हैं। सौरभ पटना में इंडिगो मैनेजर रुपेश हत्याकांड में शूटर था।
SDPO- 2 बाढ़ आयुष श्रीवास्तव ने बताया गैराज मालिक मर्डर केस में 24 अक्तूबर को तीन लोग को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें एक सौरभ सिंह,समर्थ दुबे और तीसरा दीपांशु मिश्रा शामिल हैं।
इनके बयान के आधार पर चित्रकूट नगर थाना में पहले भी कुछ रिकवरी की गई थी और इसके साथ ही इनका जो कबूलनामा का स्टेटमेंट लिया गया, उसमें जो मुख्य अपराधी सौरभ सिंह है, उन्होंने बताया कि इन लोगों ने हथियार, जिससे अंजनी कुमार की हत्या हुई थी, उसको यहां पर कल्याण बीघा रोड, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नमो गंगा प्रोजेक्ट के पास में छुपा कर रखा है।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और फायरिंग की। पुलिस की एक गोली सौरभ के पैर में लगी। गोली लगने के बाद उसे कब्जे में लेकर घायल को पीएचसी बख्तियारपुर में भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए PMCH पटना रेफर किया गया है। घटनास्थल से कुल दो पिस्टल, दो मैगजीन है और 14 गोली बरामद हुई है।