राजधानी

रायपुर- मंत्रालय घेरने निकले किसानों को पुलिस ने रोका

रायपुर

रायपुर के तूता धरना स्थल पर मंगलवार को किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मंत्रालय का घेराव करने निकले सैकड़ों किसानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके बाद किसानों ने ज्ञापन सौंपा और वापस लौट गए। किसानों ने खदानों का भी विरोध किया। उनकी 10 मांगों में केमिकल खाद की जगह गौवर्धन खाद को बढ़ावा देना भी शामिल है।

किसान धान बोनस, समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, बकाया भुगतान और सिंचाई परियोजनाओं से जुड़ी मांगों को लेकर जुटे थे। किसानों ने साल 2022-23 की धान खरीदी का बकाया 1700 करोड़ रुपए तत्काल देने की मांग की है।

किसानों ने संबंधित अधिकारी के नाम पुलिस को ज्ञापन सौंपा। अपनी मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिलने के बाद करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद किसान लौट गए।

मंत्रालय का घेराव करने निकले किसानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। हालांकि कुछ देर तक किसान वहीं अड़े रहे।

भारतीय किसान संघ के धमतरी जिला अध्यक्ष लालाराम चंद्राकर ने कहा कि सरकार की घोषणा के बाद भी किसानों को पूरा भुगतान नहीं मिला है। केंद्र सरकार की ओर से बढ़ाई गई समर्थन मूल्य की राशि भी किसानों को दी जानी चाहिए।

Leave Your Comment

Click to reload image