संस्कृति

चांपा में विराजी मां दुर्गा प्रतिमा कर रही लोगों को भारी आकर्षित राजस्थान के राज पैलेस के रूप में सजाया गया है दुर्गा पंडाल

चांपा

अग्रवाल सेवा समिति चांपा सिवनी के तत्वाधान में विशाल दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई है, जो लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। जहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए पधार रहे हैं। चांपा शहर के कोरबा रोड पर सिवनी चौक पर स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा की छठा देखते ही बनती है जो लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र हो गया है। इस विशाल भव्य मां दुर्गा प्रतिमा की स्थापना के साथ-साथ भगवान गणेश जी, मां लक्ष्मी जी, हनुमान जी के अलावा भगवान भैरवनाथ, मां सरस्वती एवं भगवान कार्तिकेय की स्थापना उनके सवारियों के साथ की गई है। यहां स्थापित प्रत्येक प्रतिमाएं कलाकारी का अंतिम नमूना है जो लोगों को खूब भा ने लगा है। यहां प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए पधार रहे हैं। अग्रवाल सेवा समिति चांपा के द्वारा स्थापित इस दुर्गा प्रतिमा के पंडाल में खिचड़ी एवं अन्य प्रसाद का वितरण पूरे दिन किया जा रहा है जहां दूर-दूर से आए हुए श्रद्धालु लोग मां दुर्गा एवं अन्य देवताओं के दर्शन करने के साथ-साथ पेट पूजा भी कर रहे हैं। समिति के इस सेवाभावी कार्यों की प्रशंसा श्रद्धालुओं द्वारा खूब की जा रही है।

ज्ञात हो कि अग्रवाल सेवा समिति चांपा द्वारा गणपति उत्सव में भी भव्य गणपति की प्रतिमा स्थापित की जाती है वही दुर्गा प्रतिमा की ख्याति दूर-दूर तक फैले इसके लिए निरंतर प्रत्येक वर्ष भव्यता के साथ मां दुर्गा स्थापित की जा रही है। अग्रवाल सेवा समिति चांपा, सिवनी के पदाधिकारी एवं जन सेवक अजय बंसल एवं उनके सहयोगियों के संयुक्त प्रयास से स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा से चांपा शहर की ख्याति दूर-दूर तक फैलने लगी है। जिससे समिति के प्रयास को लोगों द्वारा बहुत ही प्रशंसनीय कार्य कहते हुए सराहना की जा रही है। जांजगीर चांपा जिले में शायद चांपा का दुर्गा उत्सव पंडाल सबसे बड़ा एवं भव्य बनाया एवं सजाया गया है। वही भक्तों के लिए पानी पेयजल की व्यवस्था भी की गई है ताकि कोई भी भक्त यहां से प्यास ना जाए। इसके अलावा पंडाल के आगे पौहारा आदि आकर्षक लाइटिंग की गई है जिससे महल के स्वरूप का पंडाल लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यही कारण है लोग यहां घंटे बैठकर आनंद ले रहे हैं। अवगत हो कि यहां पूरे विधिविधान से शतचंडी मां की पूजा एवं हवन विशेष शास्त्र सम्मत की जाती है। जहां उपस्थित 11 पंडितों द्वारा पूरे विधि विधान से हवन, पूजा, पाठ का कार्य समय समय पर हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि यहां आयोजित आरती में शहर के छोटे बड़े सभी लोग शामिल होकर बड़े आस्था के साथ आरती करते हैं जिसमें दूर-दूर से आए लोग भी भारी संख्या में उपस्थित होकर माता के चरणों की स्तुति करते हुए आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। भजन एवं जस गीतों की प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से कलाकार यहां बुलाए गए हैं जो मातारानी का विशेष भजन आदि गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर रहे है। भक्ति एवं मातारानी के गानों से महिला एवं पुरुष सभी वर्ग के लोग खूब झूमते एवं नाचते नजर आते हैं। चांपा शहर के कोरबा रोड में सिवनी चौक पर स्थापित इस मां दुर्गा मूर्ति का दर्शन सबको करनी चाहिए क्योंकि यह दुर्गा प्रतिमा न केवल भव्यता के साथ स्थापित की गई है अपितु कलाकृक्तियों का यह जीता जगता एक उदाहरण है जिसे देखकर हर कोई पसंद करने लगा है। वही अग्रवाल सेवा समिति के लोगों की सभी भक्तों के द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा रही है। इस भव्य प्रतिमाओं को भटगांव शहर के दाताराम सिंह एवं उनके साथियों द्वारा सजाया एवं आकार दिया गया है जिनकी कलाकारी से ऐसा लगता है कि उक्त प्रतिमाएं कभी भी बोल देगी जो जीवित सा ही प्रतीत होता है।

Leave Your Comment

Click to reload image