क्राइम

जांजगीर-चांपा में 8 साल की बच्ची से रेप

जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 55 साल के छोटे लाल साहू बच्ची को अपने घर की छत पर ले गया और उसके साथ रेप किया। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची के माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान बच्ची घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला छोटे लाल साहू बच्ची को अपने घर की छत पर ले गया और उसके साथ रेप किया।

इसके बाद आरोपी ने बच्ची को उसके घर छोड़ दिया। शाम को माता-पिता के घर लौटने पर बच्ची ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता बच्ची को लेकर शिवरीनारायण थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटे लाल साहू को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीएसपी योगिता बाली खपड़े ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image