17 साल की लड़की से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार
रायपुर
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौरव बघेल के रूप में हुई है। वह दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम उमदा का रहने वाला है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की। साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 25 जुलाई 2026 को गौरव बघेल ने उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ अपराध किया। इसके बाद खमतराई थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(2)(F) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता और गवाहों के बयान दर्ज किए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को देने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।