राजधानी

IAS अफसर यशवंत बने सचिव: रायपुर .

.छत्तीसगढ़ के IAS अफसर यशवंत कुमार की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। अब उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यशवंत इस वक्त प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हैं।

सोमवार को छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश में लिखा गया है कि ये जिम्मा अब तक IAS अफसर हिमशिखर गुप्ता संभाल रहे थे। यशवंत कुमार के कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से गुप्ता जो सचिव हैं श्रम विभाग के वो खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यभार से मुक्त होंगे। 2007 बैच के आईएएस अफसर यशवंत कुमार झारखंड के रहने वाले है। करियर के शुरुआती दिनों में वो बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर रह चुके हैं। इसके अलावा यशवंत कुमार नारायणपुर, बीजापुर, रायगढ़ और जांजगीर–चांपा जिले के कलेक्टर रह चुके हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image