रायपुर में पूल पार्टी का पोस्टर वायरल:4,999 में एंट्री,
रायपुर
रायपुर में एक बार फिर सोशल मीडिया पर कथित प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल होने से हलचल मच गई है। वायरल पोस्टर में 4,999 रुपए एंट्री फीस लेकर किसी सीक्रेट जगह पर पूल पार्टी आयोजित करने का दावा किया गया है।
पोस्टर में मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन, सीमित मेहमानों की एंट्री और पेमेंट के बाद आयोजन स्थल की लोकेशन साझा करने जैसी बातें लिखी गई हैं। पोस्टर वायरल होने के बाद रायपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर में पार्टी में सीमित संख्या में लोगों को एंट्री देने का दावा किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए 4,999 रुपए एंट्री फीस तय होने की बात लिखी गई है।
पोस्टर की खास बात यह है कि आयोजन स्थल का नाम या पता सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि भुगतान करने के बाद ही पार्टी की लोकेशन संबंधित लोगों के साथ साझा की जाएगी।
पुलिस यह जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर वास्तविक है या फिर किसी ने केवल प्रचार के उद्देश्य से इसे तैयार कर प्रसारित किया है। साथ ही पोस्टर वायरल करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अगर इस तरह का कोई आयोजन प्रस्तावित है, तो उसके लिए संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति ली गई है या नहीं फिलहाल पुलिस वायरल पोस्टर की प्रामाणिकता, आयोजकों की पहचान और कथित आयोजन से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पोस्टर किसी वास्तविक आयोजन से जुड़ा है या फिर सोशल मीडिया पर केवल प्रचार के उद्देश्य से वायरल किया गया है।