राजधानी

अधिवक्ता विवेक तनवानी बने न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन (IFWJ) के लीगल एडवाइजर, पत्रकारों को मिलेगा कानूनी संरक्षण

रायपुर

पत्रकारों के हितों की रक्षा और उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन (इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स – IFWJ, 1950 से संबद्ध) ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तनवानी को फाउंडेशन का लीगल एडवाइजर नियुक्त किया है।


फाउंडेशन की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। संगठन का कहना है कि वर्तमान समय में अनेक पत्रकार समाचार संकलन एवं प्रकाशन के दौरान मारपीट, झूठे आरोप, जबरन वसूली के मामले, सरकारी कार्य में बाधा के आरोप, अनुचित एफआईआर, माफियाओं द्वारा धमकियां तथा कानूनी नोटिस जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में पत्रकारों को प्रभावी कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है।


फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि संगठन से जुड़े पत्रकारों को आवश्यकता पड़ने पर कानूनी परामर्श एवं न्यायालयीन सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई में सहयोग किया जाएगा तथा अधिवक्ताओं से संबंधित व्यय का वहन भी संगठन द्वारा नियमानुसार किया जाएगा।


नवनियुक्त लीगल एडवाइजर अधिवक्ता विवेक तनवानी स्वयं भी लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों और समाचार चैनलों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता का अनुभव होने के कारण वे पत्रकारों की कार्य-परिस्थितियों, चुनौतियों और कानूनी समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। इसी अनुभव को देखते हुए उन्हें फाउंडेशन का लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया है।
न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन ने विश्वास व्यक्त किया कि अधिवक्ता विवेक तनवानी के मार्गदर्शन में संगठन से जुड़े पत्रकारों को समय पर उचित कानूनी सहायता मिलेगी तथा उनके अधिकारों की रक्षा और सुरक्षा को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image