राजधानी

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा लगाते 3 सटोरिए गिरफ्तार

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा लगाते पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक मकान के भीतर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। पुलिस को इस बात की भनक लग गई। इसके बाद रेड मारकर आरोपियों की घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया गया। यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि, एक मकान में कुछ युवक मौजूद है। जो मोबाइल के माध्यम से gajanand ऐप से सट्टा खिला रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम खुबीराम पटेल, सोनू सेन और सोनू सिंह बताया।

आरोपियों के मोबाइल को चेक करने में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के सबूत मिले। पुलिस ने 3 मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। आरोपियों के पास से कुल 60 हजार का माल जब्त हुआ है। इनके खिलाफ जुआ प्रतिषेध एक्ट में एक्शन हुआ है। पुलिस ने इसी ऐप से सट्टा खिलाते कुछ दिन पहले हर्ष पंजवानी नाम के युवक को भी गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पुलिस ने 228 बैंक खातों को सीज किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image