राजधानी

रायपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल:बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया जमकर विरोध,

रायपुर 

रायपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हो गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक घर का घेराव कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस घर के भीतर करीब 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। जिनका धर्मांतरण करवाया जा रहा था। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर हंगामा शांत कराया। सूचना है कि इस मामले में पुलिस अब FIR दर्ज कर रही है।

पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने बताया कि उनके कार्यकर्ताओं को कोटा के एक घर में धर्मांतरण की सूचना मिली। जब मौके पर कार्यकर्ता पहुंचे तो एक घर के कमरे में सैकड़ों लोग मौजूद थे। विजेंद्र ने बताया कि वहां पर कोई चर्च नहीं था। अंदर बैठी महिलाओं का धर्मांतरण कराया जा रहा था। हमनें विरोध दर्ज किया।

इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में पुलिस से शिकायत की है। जिसके पास सरस्वती नगर पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल करके FIR दर्ज करने की प्रकिया की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image