राजधानी

राजधानी रायपुर में मिले कोविड के 10 नए पेशेंट

 रायपुर

राजधानी रायपुर में कोविड के एक ही दिन में 10 नए मरीज मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। पिछले तीन दिनों में कोविड के 34 नए मरीज मिले हैं। इनमें गुरुवार को 11, बुधवार को 8 और मंगलवार को 14 नए मरीज मिले थे। कोविड अब तक प्रदेश के 10 जिलों में फैल चुका है।

कुल 150 मरीज अब तक मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा 76 मरीज रायपुर से मिले हैं। वहीं 37 मरीज बिलासपुर से मिले हैं। बाकी 37 मरीज अन्य 8 जिलों से मिले हैं। यानी कोविड के 75 प्रतिशत केस इन्हीं दो जिलों से हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image