समाज के विकास में मीडिया का बड़ा योगदान: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री का निर्णय स्वागत योग्य ... श्रीमती ममता सिंह
रायपुर
,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया प्रबंधन के लिए जारी निर्देशों के आदेश को निरस्त किऐ जाने का छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की प्रदेश सचिव श्रीमती ममता सिंह ने स्वागत किया है ,
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया के प्रबंधन के लिए जारी किए निर्देश के बाद प्रदेश भर के पत्रकार संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए, सरकार को घेरा तथा इस आदेश को मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला बताया। साथ ही विभिन्न समाचार पत्रों में भी प्रदेश भर से पत्रकारों ने रोष जताया था।
इस पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया के प्रबंधन के लिए जारी किए निर्देश को तत्काल प्रभाव से रोकने की घोषणा की है। और कहा कि यह निर्णय मीडिया की अहम भूमिका और स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, “मीडिया का सम्मान हमारे नजरों में सदैव से रहा है। फिलहाल मीडिया प्रबंधन के लिए जारी दिशा निर्देशों पर रोक लगा रहा हूं। किसी भी प्रकार का निर्णय सभी मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करने के उपरांत ही करेंगे।” स्वास्थ्य मंत्री के इस निर्णय का छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने स्वागत किया है!