राजधानी

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 75 पहुंची

रायपुर

छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोविड के 5 नए मरीज मिले हैं। इनमें रायपुर से 3 और बिलासपुर से 2 मरीज हैं। प्रदेश में अब तक कोविड के कुल 75 केस मिल चुके हैं। इनमें से 30 रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 45 एक्टिव हैं। इनमें 41 होम आइसोलेशन में हैं। 3 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, वहीं रायपुर में 1 मरीज ICU में है।

पिछले 4 दिनों में कुल 25 कोविड केस सामने आए। इस महीने कोविड के सबसे ज्यादा मरीज बीते शुक्रवार यानी 6 मई को मिले थे। एक ही दिन में रायपुर में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 मरीज के साथ कुल 17 मरीज मिले थे। नया वैरिएंट आने के बाद से ये एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा था।

देशभर की बात करें तो 9 राज्यों को छोड़कर बाकी स्टेट्स में कोविड का नया वैरिएंट JN.1 फैल चुका है। अब तक 7 हजार 154 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 77 मौतें हो चुकी हैं। वहीं 6 हजार 861 से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि नया वैरिएंट पहले की तुलना में कम खतरनाक हैं, फैटेलिटी रेट सिर्फ 2% है।

Leave Your Comment

Click to reload image