राजधानी

DSP बने 21 पुलिस अधिकारियों की बस्तर में पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ में निरीक्षक से डीएसपी बने 21 पुलिस अधिकारियों को पहली पोस्टिंग दी गई है। यह पहली पोस्टिंग नक्सल क्षेत्रों में दी गई है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान काे मजबूती देने के लिए उप पुलिस अधीक्षकों को तैनात किया गया है।

इन पुलिस अधिकारियों को एक महीने के लिए संबंधित जिलों में तैनात किया गया है। सभी को आदेशित किया गया है कि, 13 जून को बस्तर रेंज आईजी को रिपोर्ट करें। साथ ही इंडक्शन ब्रिफिंग सेशन में जरूर शामिल रहें। यह आदेश पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम ने निकाला है।

Leave Your Comment

Click to reload image