राजधानी

लायंस क्लब चांपा के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी को स्वर्णकार समाज की ओर से बधाई देने तांता लगा रहा। संतोष सोनी की नियुक्ति सर्वसम्मति से होना नेतृत्व क्षमता और अनुभव का प्रमाण हैं ।

जांजगीर-चांपा 

 नगर के उर्जावान नवयुवक, स्वर्णकार समाज समिति के सचिव,अधिवक्ता संतोष सोनी के सर्वसम्मति से लायंस क्लब चांपा अध्यक्ष नियुक्त होने पर आज सायंकाल 6 बजें जगन्नाथ मंदिर बड़े मठ के पास उनके निवास स्थान पर  स्वर्णकार समाज के नवयुवकों ने पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी । लायंस क्लब अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी केंद्रीय स्वर्णकार समाज के सचिव रहे हैं और वर्तमान में स्वर्णकार समाज समिति के सचिव पद पर भी कार्यरत हैं । इसके अलावा सोनी विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं साहित्यिक गतिविधियां में निरंतर सक्रिय रहते हैं ऐसे में संतोष सोनी के अध्यक्ष मनोनीत होने पर लायंस क्लब, और स्वर्णकार समाज के बीच सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों में सहयोग की आने वाले समय में कई पहल हो सकती हैं । लायंस क्लब अपने सामाजिक सेवा के लिए जाना जाता हैं और स्वर्णकार समाज भी विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाता हैं ।

प्रगतिशील स्वर्ण एवं रजत समिति चांपा के सचिव तथा स्वर्णकार समाज के मीडिया प्रभारी शशिभूषण सोनी ने बताया कि लायंस क्लब इंटरनेशनल की सामान्य एवं संचालक मंडल की बैठक गत दिनों आयोजित की गई थी । इस बैठक में क्लब अध्यक्ष द्वारा मनोनीत 05 सदस्यीय नॉमिनेशन कमिटी के चेयरमैन लायन एस एन गर्ग की प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर अधिवक्ता संतोष सोनी को सर्वसम्मति से की गई हैं । स्वर्णकार समाज चांपा अध्यक्ष राजकुमार सोनी तथा युवा अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि संतोष सोनी को लायंस क्लब चांपा अध्यक्ष के रूप में एक नई जिम्मेदारी मिली हुई हैं,  जिसमें वे क्लब के उद्देश्यों और मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । हमें उम्मीद हैं कि उनकी अध्यक्षता में लायंस क्लब चांपा और स्वर्णकार समाज के बीच और भी मजबूत संबंध बनेंगे और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कई पहल की जाएंगी।

सर्वसम्मति से नियुक्ति ।

 संतोष सोनी की नियुक्ति सर्वसम्मति से होना उनके नेतृत्व क्षमता और अनुभव का प्रमाण हैं । संतोष सोनी की नेतृत्व क्षमता, अनुभव और समर्पण भावना से क्लब के सद्स्यों और स्वर्णकार समाज के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा ,साथ ही साथ  क्लब के उद्देश्यों और मूल्यों को आगे बढ़ाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर मिलेगा ।

Leave Your Comment

Click to reload image