रायपुर में कोविड के तीन और नए मरीज मिले:टोटल एक्टिव केस अब दस,
रायपुर
राजधानी रायपुर में मंगलवार को कोविड के तीन और नए मरीज मिले हैं। इससे पहले पिछले दो दिनों में सात नए एक्टिव केस आइडेंटिफाई किए थे। अब राजधानी रायपुर में टोटल कोविड के 10 मरीज एक्टिव हैं। इनमें एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। वहीं बाकी 9 को होम क्वारैंटाइन किया गया है। इसके अलावा 2 मरीज रिकवर हो गए हैं। यानी अब 12 केस कोविड के रायपुर में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की माने तो राजधानी में सर्दी, खांसी जुकाम और बुखार वाले मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई एडवाइजरी भी जारी की है। अब सभी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के लक्षण वाले मरीजों के संबंध में तुरंत रिपोर्ट करे।
जरूरत पड़े तो जीनोम सीक्वेंसिंग के सैंपल एम्स, रायपुर भी भेजे जा सकते हैं। वहीं मितानिनों के माध्यम से समुदाय स्तर पर ऐसे लक्षणों की रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही अस्पतालों में जरूरी दवाइयों और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।