तिल्दा के गुरदेव अब्रसिव प्लांट में मजदूर की मौत:
तिल्दा, रायपुर
तिल्दा में मरम्मत का काम करते समय एक मजदूर की मौत हो गई। शनिवार को हर्ष यादव (23 साल) गुरदेव अब्रसिव प्लांट में मोटर रिपेयर कर रहा था तभी करंट लगने से उसकी जान चली गई।
हादसे के बाद ग्रामीण और परिजन मृतक के शव के साथ प्लांट के बाहर धरने पर बैठ गए। वे प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
ग्रामवासियों का आरोप है कि प्लांट में मजदूरों से लगातार 36 से 72 घंटे तक काम लिया जाता है। इस मामले में प्लांट के मैनेजर टी पी निराला ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जा रहा है।