राजधानी

रायपुर में कोरोना के 2 मरीज मिले:

रायपुर

छत्तीसगढ़ में अब तक कोविड के तीन नए केस मिल चुके हैं। इनमें से दो रायपुर के हैं। अब सर्दी, खांसी जुकाम और बुखार वाले मरीज भी राजधानी में लगातार बढ़ रहे है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई एडवाइजरी की है। सभी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के लक्षण वाले मरीजों के संबंध में तुरंत रिपोर्ट करें। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (इली) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (सारी) के लक्षण जिस भी मरीज में दिखें। उनके संबंध में तत्काल इंटीग्रेटेड हेल्थ इंर्फोमेशन सेंटर में रिपोर्ट करें। वहीं, इस कंडीशन में दी जाने वाली दवाइयों से जो मरीज ठीक हो, उनकी स्क्रीनिंग की जाए। और तत्काल उनके सैंपल कोविड-19 जांच के लिए भेजा जाए।

इस बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल महासमुंद पहुंचे।। जहां जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मंत्री जायसवाल डायलिसिस यूनिट के निरीक्षण के दौरान वार्ड में किडनी पीड़ित मरीजों से भी मुलाकात की।

उन्होंने मरीज कोमल रात्रे से बातचीत करते हुए उनके इलाज और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंत्री जायसवाल ने अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत मौजूद थे।

Leave Your Comment

Click to reload image