राजधानी

CG: स्वास्थ्य मंत्री बोले- राज्य में कोविड-19 पूरी तरह नियंत्रण में

रायपुर

राजधानी रायपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभाग के सभी अधिकारियों को इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षणों की सतत् निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

 राजधानी रायपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभाग के सभी अधिकारियों को इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षणों की सतत् निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राज्य में ऐसे वायरस जनित रोगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग की सभी तैयारियां पूरी हैं, कोविड केसेस के आने पर बेड भी आरक्षित हैं, इसके लिए दवाइयां और मैन पावर भी पर्याप्त है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम किसी भी स्थिति से निपटने के ले तैयार है। जायसवाल ने ये भी कहा है कि सभी लोगों से अपील की जाती है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। 

स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया के निर्देशानुसार तथा आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अस्पतालों में आने वाले ऐसे मरीज जिन्हें सर्दी खाँसी, बुखार अथवा गले में खराश हो , की समुचित देखभाल किया जाए। एकीकृत रोग निगरानी के  दिशा निर्देश अनुसार एसएआरआई (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन) मरीजों को चिकित्सक की सलाह पर भर्ती किया जाए । जिलों में सामान्य इन्फ्लूएंजा वाले लक्षणों के मरीजों के इलाज हेतु जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इस दौरान जिला रायपुर में एक व्यक्ति को कोविड टेस्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है , यह मरीज नियमित स्वास्थ्य निगरानी की प्रक्रिया में है।

Leave Your Comment

Click to reload image