राजधानी

आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट का मामला कोर्ट पहुंचा

बलौदाबाजार

बलौदाबाजार प्रेस क्लब के स्थापना दिवस एवं पत्रकार सम्मान समारोह को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का मामला न्यायालय पहुंच गया है। प्रेस क्लब की बैठक में प्रस्ताव पारित कर वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव के माध्यम से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की गई है।


शिकायत में ऋषि शुक्ला पर फेसबुक एवं व्हाट्सऐप के माध्यम से कथित अपमानजनक टिप्पणियां और कार्यक्रम में शामिल लोगों के चेहरों पर आपत्तिजनक चित्र लगाकर प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है। प्रेस क्लब ने बीएनएस की धारा 356, 194, 196 सहित आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


प्रेस क्लब ने पुलिस पर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं, इन आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है

Leave Your Comment

Click to reload image