राजधानी

फोबस फैसिलिटी मैनेजमेंट को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने का संकल्प, संचालक सुधीर त्रिपाठी ने की उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से भेंट

कंपनी की सेवाओं एवं प्रदेश में रोजगार के अवसरों को लेकर हुई सार्थक चर्चा

रायपुर

फोबस फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संचालक श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट कर विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान श्री त्रिपाठी ने फोबस फैसिलिटी मैनेजमेंट द्वारा प्रदेश में संचालित सेवाओं, कार्यक्षेत्र एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को विस्तार से जानकारी दी।

भेंट के दौरान श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फोबस फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रदेश में हॉस्पिटल फैसिलिटी मैनेजमेंट, हाउसकीपिंग, स्वच्छता एवं हाइजीन प्रबंधन, मैनपावर मैनेजमेंट तथा प्रशिक्षित एवं कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। संस्था का उद्देश्य बेहतर प्रबंधन व्यवस्था के साथ विभिन्न संस्थानों एवं अस्पतालों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना तथा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

श्री त्रिपाठी ने कंपनी द्वारा अपनाए जा रहे कार्यों, कर्मचारियों के प्रशिक्षण, स्वच्छता एवं हाइजीन के मानकों तथा संस्थानों में बेहतर एवं व्यवस्थित फैसिलिटी मैनेजमेंट उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी साझा की।

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने फोबस फैसिलिटी मैनेजमेंट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के प्रयासों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इसी तरह अच्छा कार्य करते रहें तथा निरंतर आगे बढ़ें। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश में बेहतर सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाना चाहिए।

श्री विजय शर्मा ने संस्था की प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि फोबस फैसिलिटी मैनेजमेंट आने वाले समय में अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करते हुए प्रदेश में सेवा एवं रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

इस सौजन्य भेंट के अवसर पर श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा द्वारा दिए गए प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन से संस्था को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि फोबस फैसिलिटी मैनेजमेंट भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, बेहतर कार्यप्रणाली और प्रशिक्षित मानव संसाधन के माध्यम से प्रदेश में अपनी सेवाओं का विस्तार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

फोबस फैसिलिटी मैनेजमेंट का उद्देश्य बेहतर सेवा, कुशल प्रबंधन और रोजगार के अवसरों के माध्यम से प्रदेश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाना है।

Leave Your Comment

Click to reload image