सरकार-महापौर को युवक ने दी गालियां…
रायपुर
राजधानी रायपुर में सड़क पर जलभराव से नाराज एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक लालपुर फलमंडी के पास सड़क पर भरे पानी को लेकर नगर निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए दिखाई दे रहा है।
इसी दौरान वह सरकार और महापौर के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करता है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पार्षदों ने युवक के खिलाफ शिकायत की है।
बताया जा रहा है कि लालपुर फलमंडी के आसपास बारिश के बाद सड़क पर काफी पानी जमा हो गया था। इसी बात से युवक नाराज था। वह मौके पर जल निकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार और महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने लगा।
बीजेपी पार्षदों का कहना है कि जलभराव जैसी समस्या को लेकर विरोध या शिकायत करना अलग बात है, लेकिन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा पार्षदों की शिकायत के बाद पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था और उसमें दिख रहा युवक कौन है। जांच के बाद सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने मीडिया से कहा कि पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।