राजधानी

एल.एल.बी. की 20 सीटों पर कटौती के खिलाफ़ अभाविप का उग्र प्रदर्शन, भारी बारिश के बीच में 04 घंटे डटे रहे,‌ छात्र व कार्यकर्ता...

बलौदाबाजार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बलौदाबाजार इकाई द्वारा स्थानीय अग्रणी महाविद्यालय शास. दा. क. सिंह (डी.के.) कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक बड़ा और उग्र प्रदर्शन किया गया।

यह विरोध प्रदर्शन एल.एल.बी. पाठ्यक्रम में सीटों की कटौती करने और विधि विभाग के विभागाध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ़ था।

मूसलाधार बारिश के बीच भी परिषद के कार्यकर्ता और छात्र लगभग 04 घंटे तक महाविद्यालय परिसर में डटे रहे। बाद में पुलिस और तहसीलदार के हस्तक्षेप और तीखी झड़प के बाद मामला शांत हुआ।

20 सीटों पर प्रवेश रोकने से भड़का आक्रोश अभाविप के पदाधिकारियों ने बताया कि शास. दा. क. सिंह (डी.के.) कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एल.एल.बी. की कुल 80 सीटें स्वीकृत है।

इसके बावजूद, इस वर्ष बिना किसी पूर्व सूचना या आदेश के केवल 60 सीटों पर ही प्रवेश दिया गया और शेष 20 सीटों पर भर्ती रोक दी गईं है।

विद्यार्थी परिषद का आरोप है कि इस मनमाने फ़ैसले और सीट कटौती के कारण ग्रामीण परिवेश से आने वाले कई गरीब और होनहार विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित हो जाएंगे।

तहसीलदार और पुलिस से हुईं झड़प, छात्रों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस बल और तहसीलदार पहुंचें। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच जमकर तीखी झड़प हुईं। 04 घंटे चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामें के बाद आखिरकार महाविद्यालय प्रबंधन को झुकना पड़ा।

कार्रवाई का आश्वासन और दिल्ली जाएगा प्रतिनिधि मंडल...

आंदोलन के दबाव में आकर महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि मनमानी करने वाले विधि विभागाध्यक्ष के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही, रोकी गई 20 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू कराने के लिए महाविद्यालय और छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल "बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया (BCI)", दिल्ली रवाना होगा। दिल्ली से अनुमति मिलते ही शेष खाली सीटों पर भर्ती शुरू कर दी जाएगी।


200 से अधिक कार्यकर्ता व विद्यार्थी मौजूद रहे...

इस उग्र आंदोलन का नेतृत्व मुख्य रूप से अभाविप बलौदाबाजार विभाग के विभाग संयोजक उदित भारद्वाज, भाग संयोजक एस कुमार चेलक, नगर मंत्री प्रभात चेलक, जिला संगठन मंत्री आशीष यादव व नगर सहमंत्री रुस्तम ने किया।

इस दौरान महाविद्यालय के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं और विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image