राजधानी

अवैध शराब की शिकायत के बाद पार्षद कार्यालय में तोड़फोड़:

रायपुर 

रायपुर में भाजपा पार्षद कैलाश बेहरा के दफ्तर में तोड़फोड़ और उनके भाई से गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अवैध शराब बिक्री की शिकायत के एक दिन बाद महिला पार्षद के कार्यालय पहुंची और गाली-गलौज करने लगी। इसके बाद उसने पत्थर मारकर कार्यालय के दरवाजे का कांच तोड़ दिया।

मामले की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 25 अगस्त की शाम करीब 4 बजे पंडरी के झंडा चौक स्थित पार्षद कार्यालय के बाहर हुई। मनीष बेहरा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह कार्यालय के बाहर खड़े थे। इसी दौरान गीता बाई नाम की महिला वहां पहुंची और उनके भाई कैलाश बेहरा को गाली देने लगी।

आरोप है कि महिला ने इसके बाद पार्षद कार्यालय पर पत्थर फेंका, जिससे दरवाजे में लगा कांच टूट गया। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 448/2026 दर्ज किया। महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि महिला को कुछ दिन पहले देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के तहत भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, महिला के व्यवहार में सुधार नहीं होने के कारण उसके खिलाफ धारा 129 बीएमएसएस के तहत कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष इस्तगासा पेश किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image