सुघ्घर छतीसगढ़ अभियान अंतर्गत आज से गांवों मे शिविर की शुरुआत
गोविंद राम ब्यूरो चीफ
बलौदाबाजार
नागरिकों को शासन के प्रति विश्वास बढ़ाने तथा जिले में योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित करने हेतु सुघ्घर छतीसगढ़ अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान अंतर्गत जिले के सभी ग्रामों में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं का संतृप्तिकरण किया जाएगा।इस हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में 20 अगस्त 2026 से 15 सितम्बर 2026 तक शिविर आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सुचारु ढंग से शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अगस्त 2026 को विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत अडबंधा,करहुल,चंदियापथरा,तुलसी,चक्रवाय एवं तोरा विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत फुन्ड़हरडीह,रेंगाडीह,मुसुवाडीह,जारा,साराडीह एवं छेरकाडीह 'स,जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत चरोदा (क ),देवरीकला,भदरा, मुड़ियाडीह,मोहतरा (क),साबर एवं सिनोधा,विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम पंचायत तरेंगा,दतरेंगा,देवरी,सूमा एवं सेमरियाघाट, विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलियारी,देवरी, धवाई,भाठागांव,सलोनी एवं सोनाडीह शामिल हैं।
शिविर नोडल अधिकारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहायक नोडल अधिकारी होगें।इसके साथ ही ग्राम पंचायत सचिव,कृषि,स्वास्थ्य एवं सहकारिता विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।