राजधानी

मिनीमाता और दादा नकुल देव ढीढी की पुण्यतिथि पर सतनामी समाज ने रोपे पौधे वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधों की नियमित देखभाल का लिया संकल्प

 गोविंद राम ब्यूरो चीफ.

पलारी। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लाक पलारी के तत्वावधान में ममतामयी मिनीमाता एवं दादा नकुल देव ढीढी की पुण्यतिथि के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय अनुसूचित जाति-जनजाति बालक एवं कन्या छात्रावास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज द्वारा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेवानिवृत्त सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दुर्गा महेश्वर, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला उपाध्यक्ष श्रीमती महेश्वरी कुर्रे, ब्लाक अध्यक्ष महेश ढीढी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष भगवती टंडन, उपाध्यक्ष निशा मार्कण्डेय, पार्वती कोशले एवं पुष्पा बंजारे, उपाध्यक्ष देवप्रसाद मार्कण्डेय, सचिव लोचन प्रसाद बांधे, सहसचिव महेन्द्र सुरतांगे, मत्स्य इंस्पेक्टर रार्बट कुरील, बीआरसीसी जीवन लाल जोशी, जिला कांग्रेस महामंत्री सुनील कुर्रे, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कोशले एवं सेवक भतपहरी सहित आत्मदास बांधे, बीरचंद मांडले, शिक्षक भारद्वाज, संस्था प्रमुख अनिल देवांगन, श्रीमती प्रेमीन ध्रुव, सुश्री मोनिका साहू एवं प्रमोद खुटे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया तथा आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ममतामयी मिनीमाता एवं दादा नकुल देव ढीढी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान एवं समाजहित में किए गए कार्यों को याद किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image