रायपुर के प्राइवेट अस्पताल को नोटिस..20,000 का जुर्माना भी:
रायपुर
रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द करने के लिए कलेक्टर ने नोटिस जारी किया है। हॉस्पिटल पर यह कार्रवाई भारती देवी खेमानी की मौत से जुड़े मामले में की गई है। जिनकी मौत सितंबर 2024 में एयर एम्बुलेंस से ले जाने के दौरान हो गई थी। कलेक्टर ने इस मामले में हॉस्पिटल पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है उनका आरोप था कि, हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही से भारती देवी की मौत हुई है।
12 सितंबर 2024 को मौत के बाद परिजनों ने कुछ वीडियो भी जारी किए। साथ ही कई प्रदर्शन और मंत्रियों तक भी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इसके बाद इस मामले को उच्च स्तरीय जांच समिति को सौंपा गया था।
समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि, मरीज को बिना डॉक्टर उपलब्ध कराए एम्बुलेंस के जरिए हॉस्पिटल से एयरपोर्ट रवाना किया गया। रिपोर्ट मिलने के बाद कलेक्टर ने इसे बड़ी लापरवाही माना। जिसके बाद हॉस्पिटल का लाइसेंस सस्पेंड करने नोटिस देकर 30 दिन में जवाब मांगा है।