छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित:
रायपुर
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया। राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य और सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए।
पुलिस विभाग में उत्कृष्ट और लंबी सेवा के लिए दिए जाने वाले विशिष्ट सेवा पदक से ASI रामावतार सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें पदक पहनाकर उनके समर्पण और सेवाओं की सराहना की।
प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ 11 अधिकारियों को उनके बेहतरीन कार्य और सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्रदान किया गया। सम्मानित अधिकारियों में IG, SSP, SP से लेकर पुलिस मुख्यालय और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधिकारी शामिल हैं।
सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारी:
- रामगोपाल गर्ग – पुलिस महानिरीक्षक (IG), बिलासपुर रेंज
- शशि मोहन सिंह – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), रायगढ़
- श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा – पुलिस अधीक्षक (SP), रायपुर ग्रामीण
- राजश्री मिश्रा – पुलिस अधीक्षक, ATS
- विशा – पुलिस मुख्यालय (PHQ), रायपुर
- निवेदिता पाल – सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़
- मनीषा ठाकुर रावटे – सेनानी, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद
- तारकेश्वर पटेल – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस मध्य, पुलिस आयुक्तालय रायपुर
- उनैजा खातून अंसारी – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर
- जयलाल मरकाम – सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई हजारी लाल साहू – प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंदइन राष्ट्रपति पदकों की घोषणा 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई थी। स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक प्रदान कर उनके योगदान को सम्मानित किया।