राजधानी

लापता नाबालिगों को पुलिस ने पहुंचाया घर

रायपुर

रायपुर पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों से लापता हुई तीन नाबालिग बालिकाओं को कुछ ही घंटों में सकुशल तलाश कर उनके परिजनों को सौंप दिया।

पुरानी बस्ती और आजाद चौक थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की। टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत अन्य संभावित स्थानों पर सघन तलाश अभियान चलाकर तीनों बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कर लिया। पहला मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। 24 जुलाई की रात एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटी। उसकी सहेली भी लापता थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन विशेष टीमों का गठन किया।

तकनीकी और मानवीय संसाधनों की मदद से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संभावित मार्गों पर तलाश शुरू की गई। महज एक घंटे के भीतर दोनों बालिकाओं को रेलवे स्टेशन के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पूरी कार्रवाई डीसीपी (पश्चिम) रॉबिंसन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और एसीपी देवांश सिंह राठौर के निर्देशन में की गई। पुलिस ने कहा कि नाबालिगों की गुमशुदगी के मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image