छेरकापुर की 32 बेटियों को मिली शिक्षा की नई रफ्तार, साइकिल से आसान होगी विद्यालय की राह मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना की सौगात के साथ शाला प्रबंधन एवं विकास समिति को मिला नया नेतृत्व
गोविंद राम ब्यूरो चीफ
पलारी/छेरकापुर, 25 जुलाई।
मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छेरकापुर में कक्षा 9वीं की 32 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया। इस पहल से दूर-दराज से विद्यालय आने वाली छात्राओं को सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा की निरंतरता को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य प्रमेंद्र वर्मा ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शासन की महत्वपूर्ण पहल है। साइकिल मिलने से छात्राओं को समय की बचत होगी और विद्यालय तक पहुंचना और अधिक आसान होगा।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती सरोज विनय साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सदस्य श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती सुमित्रा बाई साहू, श्रीमती कंचन बाई बारले, श्रीमती अनीता डहरिया, ओमप्रकाश चंद्राकर, खिलेश्वरी सेन, श्रीमती अनीता कनौजे, सुमित्रा गोविंद राम साहू, शिवकुमार साहू, अजय बंजारे सोनवानी, श्रीमती पालकी बारले, हरवंश नवरंगे, अजय बंजारे, श्रीमती सेवती नेताम, श्रीमती तन्नू खान एवं श्री प्रखर शास्त्री सहित अन्य उपस्थित रहे।
शाला प्रबंधन समिति में नई जिम्मेदारी
कार्यक्रम के दौरान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन भी किया गया। इसमें दुलेचंद साहू को अध्यक्ष तथा भूपेंद्र कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल कनौजे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के विकास और बेहतर संचालन में सहयोग की अपेक्षा जताई।
समारोह में ग्राम सरपंच प्रतिनिधि, उपसरपंच पंकज साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम प्रमुख मंत्रराम साहू, पंच त्रिभुवन साहू, डॉ. जितेंद्र साहू, खिनेश्वरी सेन, अरुण देवांगन, ओमप्रकाश फेकर एवं ओमप्रकाश फेकर सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का समापन छात्राओं को साइकिल वितरण, अतिथियों के सम्मान एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना को छात्राओं की शिक्षा के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक पहल बताया।