राजधानी

ई -ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारी सम्मानित

 गोविंद राम ब्यूरो चीफ
बलौदाबाजार

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा समस्त कार्यालयीन कार्य  ई ऑफिस के माध्यम से डिजिटल प्लेटफार्म पर किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा  ने मंगलवार को ई -ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी -कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


कलेक्टर श्री शर्मा ने ई- ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने पर एसडीएम  सिमगा अतुल शेट्टे,सहायक ग्रेड 3 चिरंजीव शर्मा, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ नरेंद्र सिंह, सहायक ग्रेड 2 हेमंत कुमार चंद्रवंशी, जिला कार्यालय शिकायत शाखा से सहायक ग्रेड 3 विनय कुमार महाऱ को प्रशस्ति पत्र दिया।


इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी  उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image