राजधानी

बलौदाबाजार हिंसा, कुछ ही देर में रिहा होंगे अमित बघेल:रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर जुटे सैकड़ों समर्थक

रायपुर

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल को रायपुर सेंट्रल जेल से कुछ ही देर में रिहा किया जाएगा।

उनकी रिहाई को लेकर जेल परिसर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक अपने नेता के स्वागत के लिए जेल के बाहर मौजूद हैं। जेल परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में 10 जून 2024 को एक सामाजिक मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। आरोप है कि वहां छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने मंच से भड़काऊ भाषण देकर भीड़ को उग्र कर दिया।

इसके बाद हिंसक हुई भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ते हुए कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय परिसर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। सैकड़ों वाहनों में आग लगा दी गई और कलेक्टोरेट भवन को भी आग के हवाले कर दिया गया।

इस दौरान बीच-बचाव कर रहे और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों पर लाठियों, पत्थरों और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Leave Your Comment

Click to reload image