रायपुर में ब्रिज से गिरा ट्रक
रायपुर
रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हुआ है। तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा ट्रक (RJ 31 GB 3122) अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराया और करीब 15 फीट नीचे जा गिरा।
हादसे के दौरान ट्रक ने एक कार को भी टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक ड्राइवर को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था। संतोषी नगर ब्रिज के पास ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। जिससे ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ देर तक इस मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार या वाहन का नियंत्रण बिगड़ना माना जा रहा है। पुलिस ने चालक और हेल्पर को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामलें में आगे की कार्रवाई पुलिस अधिकारी कर रहे है।