राजधानी

छत्तीसगढ़ का गौरव: निरीक्षक लक्ष्मण केवट को मिला “शौर्य चक्र”

ब्यूरो चीफ कांकेर प्रद्युम्न शुक्ल

रायपुर/कांकेर/ पखांजुर । छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। राज्य के वीर पुलिस अधिकारी निरीक्षक श्री लक्ष्मण केवट को भारत के तीसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अदम्य साहस, वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा के लिए प्रदान किया गया है।

निरीक्षक लक्ष्मण केवट ने अपने साहसिक अभियानों और नेतृत्व क्षमता के बल पर नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बताया जाता है कि उन्होंने विभिन्न अभियानों में कुल 97 नक्सलियों को मार गिराने में अहम योगदान दिया, जिससे नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता मिली। उनके पराक्रम और रणनीतिक नेतृत्व ने सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र में शांति और विकास का मार्ग भी प्रशस्त किया।

शौर्य चक्र भारत का तीसरा सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है, जो असाधारण साहस, वीरता और आत्मबलिदान के लिए प्रदान किया जाता है। निरीक्षक लक्ष्मण केवट को यह सम्मान मिलना न केवल उनके परिवार और विभाग के लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गौरव की बात है।

प्रदेशभर में उनके सम्मान की खबर से खुशी की लहर है। सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ 
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो टीम छत्तीसगढ़ इकाई कांकेर के जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारी प्रदेश कोआर्डिनेटर प्रद्युम्न शुक्ल व कांकेर जिले की पूरी टीम ने 
उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी बहादुरी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

निरीक्षक लक्ष्मण केवट की यह उपलब्धि साबित करती है कि देश की सुरक्षा और जनता की रक्षा के लिए समर्पित वीर जवानों का साहस ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

“आपका साहस, समर्पण और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है। छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है।” ????????

Leave Your Comment

Click to reload image