राजधानी

पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत नाजुक : एम्स ICU में भर्ती, डॉक्टरों की टीम लगातार कर रही मॉनिटरिंग

विजय मिश्रा 
ब्यूरो चीफ दुर्ग।

भिलाईनगर:28 मई 2026: भिलाई निवासी पंडवानी  की विख्यात लोक कलाकार पद्म विभूषण तीजन बाई की तबीयत अचानक खराब हो गई। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई को गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में एम्स रायपुर के ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में लाया गया। वर्तमान में उनका उपचार मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट में चल रहा है

मरीज की प्रारंभिक जांच ट्रॉमा इमरजेंसी में डॉ. नमन द्वारा की गई तथा बाद में उन्हें जनरल मेडिसिन विभाग में डॉ. पी. एन. वासनिक के निर्देशन में भर्ती किया गया।

वर्तमान में मरीज का उपचार बहु-विषयक विशेषज्ञ टीम द्वारा किया जा रहा है, जिसमें डॉ. प्रणिता (मेडिसिन), डॉ. रंगनाथ (पल्मोनरी मेडिसिन) एवं डॉ. नीलम (नेफ्रोलॉजी) शामिल हैं। एम्स रायपुर के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. डी. के. त्रिपाठी भी मरीज के उपचार एवं निगरानी में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

मरीज की लगातार निगरानी की जा रही है तथा स्थापित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक जांच एवं उपचार प्रदान किया जा रहा है। हालांकि वर्तमान में मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

एम्स रायपुर के कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) स्वयं मरीज की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एम्स रायपुर सर्वोत्तम चिकित्सा एवं क्रिटिकल केयर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave Your Comment

Click to reload image