दुर्ग में दिव्यांग महिला की हत्या से सनसनी ,चौकी से 100 मीटर दूरी पर मिला शव। बेटे के साथ रहती थी मृतिका एक संदिग्ध हिरासत में।
विजय मिश्रा
ब्यूरो चीफ दुर्ग।
दुर्ग: 17 मई 2026 जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर महिला की हत्या का सनसनिखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है पुलिस ने एक संदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है मामला कल देर रात्रि का बताया गया ।
जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खगेन पठारे ने बताया की मृतिका की पहचान सरस्वती पटेल उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई है महिला शारीरिक रूप से दिव्यांग थी और अब अपने बेटे अश्वनी पटेल के साथ रहती थी बताया जा रहा है कि उसका बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिससे घटना स्थल से साक्ष्य जुटा सके। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, और हत्या के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछता जारी है। अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक की रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या के कारणों एवं परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा ।थाने के इतनी करीब हुई हत्या की वारदात में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।