राजधानी

NSUI द्वारा NEET पेपर लीक के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Vinod Jakhar एवं प्रदेश अध्यक्ष Neeraj Pandey जिला अध्यक्ष सुमीत राय के निर्देशानुसार, NSUI भानुप्रतापपुर शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा एवं जिला सचिव अनुराग शर्मा के मार्गदर्शन में आज NEET परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में प्रधानमंत्री Narendra Modi तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों के परिश्रम और सपनों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में NSUI के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष योगेश यादव, कॉलेज अध्यक्ष अनुराग साहू, ब्लॉक महासचिव राजकुमार गावड़े, कुणाल टेकाम एवं देव नेताम, ब्लॉक सचिव योगेन्द्र उइके, मनीष विश्वास, ऋषि सोनी, विवान साहू, एल्विन, राजेश्वर, रणवीर चौहान, रुद्र, अमन, अमित, लोकेश्वर, चिराग तथा अन्य साथीगण उपस्थित रहे।
NSUI छात्रों के अधिकारों, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा में ईमानदारी की लड़ाई लगातार मजबूती से लड़ती रहेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image