रायपुर 36 मॉल के पास चल रहा था IPL सट्टा
रायपुर 36 मॉल के पास चल रहा था IPL सट्टा
रायपुर में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। 5 मई की रात 36 मॉल के पास कार सवार नमन जग्गी IPL मैच में पैसे लगवा कर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहा था। पुलिस को सूचना मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का मोबाइल चेक करने पर पता चला कि ऑनलाइन बैटिंग साइट्स Gold777.Com नाम की आईडी. से इसका संचालन कर रहा था। इसी आईडी से राजेंद्र नगर के रहने वाले आयुष जैन और गोलबाजार निवासी मोह. सरफराज मामदानी भी सट्टा खिलवा रहे थे। पुलिस ने उन दोनों को भी पकड़ा है।
बताया जा रहा है, शहर के कुछ बड़े कारोबारी और सर्राफा व्यापारी भी इस नेटवर्क से जुड़े हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। आरोपियों के कब्जे से कार और मोबाइल जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 55 लाख रुपये हैं।
इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से सट्टा-पट्टी, 5 मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और 2 कार जब्त किए गए हैं, जिसकी कुल कीमत 55 लाख है।
31 जनवरी को गंज थाना पुलिस ने आयुष जैन के भाई पीयूष जैन को 37 लाख कैश के साथ पकड़ा था। सभी आरोपियों के करोड़ों रुपए के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनकी जांच की जा रही है।शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि, इस नेटवर्क के तार शहर के कुछ बड़े कारोबारियों और सर्राफा व्यापारियों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इन एंगल्स पर भी जांच कर रही है, ताकि पूरे सिंडिकेट का खुलासा किया जा सके।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी jmdbet777.com AllpaneleXch9.co और silverbet777.club नाम से सट्टा संचालन कर रहे थे, जिसमें लोगों को जोड़ा जाता था।
यह नेटवर्क सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए तेजी से फैलाया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इस गिरोह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद निगरानी कर कार्रवाई की गई।
- नमन जग्गी (36), पिता नवीन जग्गी, निवासी जग्गी कॉम्पलेक्स रायपुर
- आयुष जैन (30) पिता सुनील जैन, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
- मोह. सरफराज मामदानी (35) पिता मोह. युनुस, गोलबाजार रायपुर