राजधानी

रायपुर में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:

रायपुर

रायपुर के खमतराई रेलवे पासिंग में एक व्यक्ति के ट्रेन के कटकर मौत हो गई। इस हादसे में व्यक्ति के शरीर के अंग अलग-अलग जगह फेंका गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभी तक शव की पहचान नहीं कर पाई है।

मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति के शव और उसके अंगों को एकत्र करके अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही है। यह हादसा रायपुर अभनपुर के लिए शुरू हुई नई पैसेंजर ट्रेन से हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसा करीब पौने आठ बजे का है। इस मामले में जांच जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image