राजधानी

सड़क किनारे मिली शख्स की लाश, गांव में फैली सनसनी

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरझाल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स की लाश सड़क किनारे मिली। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय असुर मरकाम के रूप में हुई है, जो पेशे से हाईवा चालक था। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी दानेश्वर 
साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
हालांकि, सड़क किनारे शव मिलने की घटना ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मौत के असली कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave Your Comment

Click to reload image